बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के पिता का निधन हो गया. गौहर के पिता जफर अहमद खान काफी दिन से बीमार चल रहे थे. मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने ने अपने पिता की बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी. गौहर ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीर शेयर करके इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा- 'मेरे हीरो. आपकी तरह कोई भी कभी नहीं हो सकता है. मेरे पिता का निधन हो गया है. वह एक बहुत ही खूबसूरत आत्मा थे और हमेशा रहेंगे. मैं आपसे हमेशा बहुत प्यार करूंगी. अपनी दुआओं में उन्हें याद रखना.'