केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि जब देश पीपीई किट्स बना रहा था उस वक्त कुछ लोग टूलकिट बना रहे थे. बकौल शेखावत ये टूलकिट भारतीयों के खिलाफ तैयार किए जा रहे थे. शेखावत का ये बयान दिल्ली पुलिस द्वारा बेंगलुरू से पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किए जाने के बाद आया है. आरोप है कि दिशा ने ही टूलकिट बनाया और ग्रेटा थनबर्ग के साथ शेयर किया था. इसी मामले में वकील निकिता जेकब और इंजीनियर शांतनू के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट भी जारी हुआ था जो कि फरार चल रहे हैं.