केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि सरकार को ओल्ड हैदराबाद में रह रहे अवैध प्रवासियों के बारे में पता है और सरकार इसपर काम कर रही है. बकौल रेड्डी सरकार लगातार इन सभी अवैध प्रवासियों की निगरानी कर रही है. उनको न तो राशन कार्ड मिलना चाहिए और न ही आईडी कार्ड मिलना चाहिए और जहां ऐसा हुआ है वहां संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी. रेड्डी ने कहा कि ओल्ड हैदराबाद में रोहिंग्या के अलावा पाकिस्तानी भी रह रहे हैं.