कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) का एलान किया गया गया है. इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा.
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे. इस दिन व्यापक सैनेटाइजेशन अभियान चलेगा. उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी. तो इसके अलावा योगी सरकार ने उन शहरों में जहां संक्रमितों की संख्या 2,000 से अधिक हैं वहां निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल में बदलने का फैसला किया है. इसके अलावा 108 सेवा की आधी एम्बुलेंस केवल कोविड मरीजों के लिए इस्तेमाल होंगी.
यह भी पढ़ें | कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा केस, 1185 की मौत