बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' की तीसरी इंस्टॉलमेंट भी आने को तैयार है. इस बात की जानकारी फिल्म के लीड कास्ट पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. एक्टर ने पोस्ट कर इशारा किया की शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होगी. पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर सेट पर की गई मुहूर्त पुजा की है. बता दें कि इस पार्ट में भी स्टार कास्ट ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फजल, वरुण शर्मा, मंजोत तिवारी और पंकज त्रिपाठी ही हैं.