लाइफ में एक ऐसा दोस्त होना बहुत ज़रूरी है जिसके साथ आप हंस सकें, रो सकें, अपने दिल की बात शेयर कर सकें. जिसे दिन के किसी भी वक़्त कॉल करने से पहले आपको सोचना ना पड़े. जो आपका फैशन एडवाइजर भी हो और गो टू पर्सन भी. इन लाइन्स को सुनते या पढ़ते समय आपके दिमाग में जो चेहरा सबसे पहले आया, वही तो है आपका बेस्ट फ्रेंड. वैसे तो दोस्तों के साथ हर दिन ही ख़ास होता है लेकिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए भी एक ख़ास दिन है और वो है फ्रेंडशिप डे.
इस फ्रेंडशिप डे अगर आप अपने दोस्तों को गिफ्ट देकर इस दिन को और भी स्पेशियल बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ गिफ्टिंग आइडियाज़.
पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट्स
कोरोना के इस वक़्त में दोस्तों से पहले की तरह मिल पाना तो पॉसिबल नहीं है लेकिन ऐसे में उन्हें दूर होकर भी पास होने का अहसास दिला सकते हैं कुछ पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट्स. अगर इस दौरान आप बाहर जाना नहीं चाह रहे हैं, तो ऑनलाइन ऑर्डर करके भी कॉफी मग, टी-शर्ट, पिलो या पेन सेट डिज़ाइन कराके अपने दोस्त को दे सकते हैं.
मेकअप प्रोडक्ट्स
अगर आपका दोस्त मेकअप लवर है तो इससे बेहतर तोहफा उनके लिए क्या हो सकता है. आपको अपने बेस्ट फ्रेंड की फेवरेट मेकअप ब्रांड तो मालूम ही होगी. तो बस, फटाफट कर दीजिये उनका पसंदीदा मेकअप ऑर्डर उसके बाद देखिये उनके चेहरे की ख़ुशी.
फोटो फ्रेम या मेमोरी बुक
हो सकता है ये आईडिया आपको थोड़ा पुराना या क्लीशे लगे लेकिन यकीन मानिये यादों के समंदर में डुबकी लगाने पर जो सुकून और ख़ुशी मिलती है ना उसे किसी भी पैमाने में तोला नहीं जा सकता है. आपकी साथ में पहली फोटो या कोई फेवरेट फोटो को फ्रेम करवाकर या कई सारी फोटोज को कम्बाइन कर के एक मेमोरी बुक बना कर आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. और हां, उन फोटोज को देखते वक़्त उनके चेहरे के रिएक्शंस को कैप्चर करना मत भूलियेगा.
ओटीटी सब्सक्रिप्शन
अगर आपके फ्रेंड मूवी या टीवी सीरीज देखने के शौक़ीन हैं तो इस से बेहतर तोहफा उनके लिए क्या हो सकता है. उनके पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन उन्हें इस फ्रेंडशिप डे पर तोहफे में दे दीजिये और दोनों साथ मिलकर कीजिये बिंज वॉचिंग.