फ्रांस में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों(Emmanuel macron announces Lockdown) ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है. इस बार फ्रांस में 4 हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. प्रेजिडेंट मैक्रों ने कहा कि दुकानों को खुलने की इजाजत होगी लेकिन लोगों को दफ्तरों की जगह घरों से ही काम करना होगा. सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगेगी, बिना इजाजत किसी को भी घर से 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर जाने पर रोक लगेगी. फ्रांस की सरकार ने स्कूलों को 3 हफ्ते तक बंद रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं.
हालांकि इस बीच पड़ने वाले ईस्टर पर लोगों को लॉकडाउन से राहत मिल सकती है. प्रेसिडेंट मैक्रों ने अप्रैल के अंत तक कोरोना पर लगाम लगाने की उम्मीद जतायी है.
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार फ्रांस में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 46.46 लाख पहुंच चुका है जबकि यहां कोराना वायरस से अब तक 95,502 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल 5,000 लोग कोरना के कारण आईसीयू में भर्ती हैं.