French Open: सेमीफाइनल में नडाल को हराकर नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास

Updated : Jun 12, 2021 09:02
|
Editorji News Desk

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने फ्रेंच ओपन(French Open 2021) के सेमीफाइनल मुकाबले में 13 बार के चैंपियन राफेल नडाल (Rafael Nadal) को 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से हरा दिया. जोकोविच नडाल को रोलां गैरो पर सेमीफाइनल में हराने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 4 घंटे 11 मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में नडाल ने आसानी से पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया था. इसके बाद जोकोविच ने दूसरा सेट जीतकर मैच में वापसी की. तीसरा सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा और जोकोविच ने जिसे 7-6 से जीत लिया. चौथे सेट में जोकोविच ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और नडाल को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

फाइनल में अब जोकोविच का सामना वर्ल्ड नंबर-5 ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) से होगा. बता दें कि नडाल ने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं. वे रोजर फेडरर के साथ इस मामले में टॉप पर हैं. वहीं जोकोविच अब तक कुल 18 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं.

NadalFrench OpenNovak Djokovic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video