French Open 2021: नडाल ने हार के बाद मानी अपनी गलती, कही ये बड़ी बात

Updated : Jun 12, 2021 18:22
|
Editorji News Desk

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)के हाथों फ्रेंच ओपन 2021 (French Open) के सेमीफाइनल में हारने के बाद लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने कहा है कि इस हार के लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है. वह अपनी गलती की वजह से ही हारे हैं. राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने कहा कि यह टेनिस है. यहां पर वही खिलाड़ी जीत के हकदार हैं, जो यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं. इसलिए इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह जीत के हकदार थे. वहीं फाइनल में जगह पक्की करने के बाद जोकोविच ने कहा, इस शानदार मुकाबले में राफा का सामना करना सम्मान की बात थी. ये पेरिस में खेला गया मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन मैच था.

मैच से पहले फ्रेंच ओपन (French Open) में 105-2 का रिकॉर्ड रखने वाले नडाल का जोकोविच के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड था. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) इससे पहले 2015 के क्वार्टर फाइनल में भी नडाल को हरा चुके थे. 2005 में अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले नडाल इस दौरान अब तक महज 3 ही बार इस टूर्नामेंट में हारे हैं. साल 2009 में उन्हें चौथे राउंड में रोबिन सोडरलिंग (Robin Soderling) से, 2015 में क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि 2016 में चोट के कारण वह तीसरे राउंड से बाहर हो गए थे. वहीं जोकोविच अगर फाइनल मैच जीत जाते हैं तो बीते 50 साल में वह पहले खिलाड़ी होंगे जिन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम दो बार जीते हों.

Rafael NadalFrench OpenNovak Djokovic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video