अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कोशिश में लगे रोजर फेडरर (Roger Federer) को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट (French Open 2021) के चौथे दौर में जगह बनाने के लिये चार सेट तक जमकर पसीना बहाना पड़ा. फेडरर 59वीं रैंकिंग के डोमिनिक कोपफर पर 7-6 , 6-7, 7-6, 7-5 से जीत दर्ज करने में सफल रहे. जीत के बाद फेडरर ने कहा, 'उसे हराना आसान नहीं था. मैंने जुझारूपन बनाए रखा. मैं वास्तव में खुद को प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था. फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रिकॉर्ड है.
वहीं टॉप सीड नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) भी लगातार 12वें साल फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचने में कामयाब रहे. उन्होंने तीसरे राउंड में 93वीं रैंकिंग के रिकार्डस बेरंकिस के खिलाफ 6-1, 6-4, 6-1 से शानदार जीत दर्ज की.