कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब दिल्ली सरकार ने भी ऐलान किया है कि सभी पत्रकारों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनके दफ्तरों में ही टीका लगेगा. इसका पूरा खर्च भी दिल्ली सरकार ही उठाएगी.
दरअसल दिल्ली सरकार का मीडियाकर्मियों को फ्री में टीका लगाने का फैसला ये देखते हुए लिया गया है कि कोविड की रिपोर्टिंग करते हुए दर्जनों पत्रकार अपनी जान गंवा चुके हैं.