भारत के साथ खड़ा हुआ फ्रांस, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम साथ मिलकर जीतेंगे

Updated : Apr 27, 2021 17:51
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट (Coronavirus) से निपटने के लिए दुनियाभर के नेताओं ने भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने फेसबुक पर खास संदेश लिखकर भारत का हौसला बढ़ाने की कोशिश की है और साथ ही मदद मुहैया कराये जाने की बात कही है.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है. हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं. हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं.

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेन्टीलेटर और ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा. प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है.

यह भी पढ़ें | कोरोना से भारत में हालात 'हृदयविदारक', शवों से भर गए हैं श्मशान: WHO

FranceCOVID-19IndiaEmmanuel Macron

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?