कोरोना पीड़ितों के 'मददगार' पूर्व सांसद पप्पू यादव पटना में गिरफ्तार

Updated : May 11, 2021 12:48
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में लोगों की मदद करके सुर्खियों में आए पूर्व सांसद और JAP के अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) को पटना पुलिस (Patna Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. खुद पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बता दें कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद फंड से खरीदी गई एंबुलेंस को कथित तौर पर छिपा कर रखने के मामले का खुलासा करने बाद से ही पप्पू यादव विवादों में हैं.

इसके बाद उनके और उनके गार्ड पर एफआईआर दर्ज की गई है. सारण प्रशासन ने उनके खिलाफ मारपीट करने और लॉकडाडन का उल्लंघन करने (To violate lockadden) के मामले में दो एफआईआर दर्ज की है. बीते सोमवार को पप्पू यादव मरीजों की मदद के लिए पटना के पीएमसीएच भी गए थे. पटना पुलिस के मुताबिक उन पर बगैर अनुमति के घूमने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है.

Patna NewsBihar PolicePappu Yadavpatna police

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या