वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल (Final) में भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे (Vice-captain Ajinkya Rahane) के फ्लॉप प्रदर्शन पर अब दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) ने बड़ा बयान दिया है. भारत के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि अब रहाणे की बल्लेबाज़ी में पुरानी वाली बात नहीं रही है. दरअसल, खिताबी मुकाबले में रहाणे बैट से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. दोनों ही पारियों में रहाणे गलत शॉट खेलकर आउट हुए.
दीप दासगुप्ता ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) वही खिलाड़ी हैं जो पहले थे. साल 2015-16 में रहाणे अविश्वसनीय थे. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और केएल राहुल (KL Rahul) को मौका दिए जाने की वकालत कर रहे हैं. हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में ये उम्मीद कम ही है कि टीम इंडिया में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है.