CAA विरोध प्रदर्शनों का असर, अमेरिका-रूस ने जारी की एडवाइजरी

Updated : Dec 20, 2019 14:29
|
Editorji News Desk

देश में जारी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का असर अमेरिका और रूस पर भी पड़ा है. भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी जारी की है कि भारत में CAA का विरोध हो रहा है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में कई जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है. लिहाजा कहीं भी जाने पर अमेरिकी प्रशासन से संपर्क में रहें. दूसरी तरफ रूस के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर अपने नागरिकों को सावधान किया है कि जो भारत में हैं या फिर भारत जाने का प्लान बना रहे हैं वो सावधानी बरतें और भीड़ से दूर रहें.

विरोध प्रदर्शननागरिकता संशोधन कानूनCAA Protest

Recommended For You