देश में एक बार फिर 40 हजार से कम कोरोना केस (Corona update) दर्ज किए गए हैं. शनिवार को आए स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 38,628 नए कोरोना केस दर्ज किए गए. जबकि 617 संक्रमितों की जान इस वायरस की वजह से चली गई. अगस्त महीने में ये दूसरी बार है जब एक दिन में कोविड मरीजों की तादाद 40 हजार से कम दर्ज की गई है.
इससे पहले 2 अगस्त को 30,549 कोरोना केस आए थे. वहीं महामारी के अपडेट की बात करें तो देशभर में पिछले 24 घंटे में 40,017 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि अब कुल संख्या में से 2006 एक्टिव केस (Active case) भी कम हो गए हैं.
भारत को मिला पांचवां टीका, Single Dose वाली जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
वहीं कुल केसों की बात करें तो, ये तीन करोड़ 18 लाख 95 हजार को पार कर गए हैं. इनमें से 4 लाख 27 हजार 371 लोगों की मौत हो चुकी है. वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर जो आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक देश में 24 घंटे में 49 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया. जिसके बाद टीकाकरण की कुल संख्या 50 करोड़ 10 लाख को पार कर गई है.