महाराष्ट्र में कोरोना का कहर फिर लौट आया है, बुधवार को राज्य में पहली बार एक दिन में 31,855 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 95 लोगों की मौत हुई है. अकेले मुंबई में ही रिकॉर्ड 5,185 मामले आए हैं. इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में 28,699 केस तो सोमवार को 24,645 केस दर्ज किए गए थे. तेजी से बढ़ते कोरोना के मद्देनजर मुंबई में BMC ने 28 और 29 मार्च को निजी और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के होली मनाने पर पाबंदी लगा दी है और सख्ती के साथ कहा है कि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
तो उधर राजधानी दिल्ली में करीब 3 महीने बाद पहली बार एक दिन में 1200 से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं. बुधवार शाम आए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1,254 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 6 मरीजों की मौत हो गई है.