फुटबॉल सुपरस्टार सुनील छेत्री ने सन्यास के अटकलों को किया खारिज

Updated : Jun 10, 2021 13:07
|
Editorji News Desk

लंबे समय से संन्यास की अटकलों को भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने खारिज कर दिया है. उन्होंने  बुधवार को कहा कि वह निकट भविष्य में खेल को अलविदा कहने नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनकी अच्छे प्रदर्शन की ललक बरकरार है. दोहा में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर में दो शानदार गोल करके भारत को 2-0 से जीत दिलाने वाले 36 वर्ष के छेत्री ने कहा कि मैं अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहा. लोग पूछते हैं कि मैं 36 साल का हूं और कितने समय तक खेलूंगा. मैं इसकी परवाह नहीं करता. लोगों की अपनी राय होती है और मुझे उससे कोई ऐतराज नहीं. जिस दिन मैं अपने खेल का मजा नहीं ले सकूंगा, उस दिन खुद खेल को अलविदा कह दूंगा.

बता दें कि सुनील छेत्री अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को पीछे छोड़कर सर्वाधिक गोल (International Goals) करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

retirementSunil ChhetriFootball

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video