होती है मिड नाइट फूड क्रेविंग्स? जंक फूड की जगह इन हेल्दी ऑप्शंस से करें दूर

Updated : Jun 01, 2021 11:32
|
Editorji News Desk

आपके साथ अक्सर ऐसा होता होगा कि आपको अचानक से कुछ खास चीजें खाने का मन करने लगता हो? खासकर रात के समय. कुछ खाने की क्रेविंग होने पर चिप्स, आइसक्रीम जैसी चीजें आप खा लेते हैं. जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं. अपनी क्रेविंग्स को हेल्दी तरीकों से भी शांत किया जा सकता है. इसके लिए यहां है कुछ ऐसे ऑप्शन जो ना सिर्फ आपकी मिड नाइट क्रेविंग्स को खत्म करेंगे बल्कि आपकी कैलोरी इनटेक को भी कंट्रोल में रखेंगे


चीज़ और क्रैकर्स
चीज़ से मिलने वाला प्रोटीन और क्रैकर्स में मौजूद कार्ब्स को एक साथ खाना एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इसे खाने से केवल 150 कैलोरी मिलती है. देर रात कम कैलोरी वाले स्नैक के लिए चीज़ के कुछ स्लाइस और साबुत अनाज से बने क्रैकर्स, ब्रेड खा सकते हैं.


कम शुगर वाले न्यूट्रिशन बार
न्यूट्रिशन बार साबुत अनाज ओट्स, नारियल, क्रिस्पी चिया सीड्स को मिलाकर तैयार किये जाते है. इसमें प्रति सर्विंग 5 ग्राम शुगर होता है. 130 कैलोरी से कम कैलोरी वाला ये एक अच्छा स्नैक हो सकता है. हालांकि, इसे बाजार से खरीदने से पहले ये सुनिश्चित जरूर कर लें कि इसमें बहुत अधिक चीनी नहीं है और आपके न्यूट्रिशन बार में प्रोटीन और फाइबर भी हों


लो कैलोरी ब्राउनी
ब्राउनी खाना हम सभी को बहुत पसंद है. अच्छी बात ये है कि ये कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती. आप कम कैलोरी वाली ब्राउनी भी खा सकते है. 100 या उससे कम की कैलोरी वाली ब्राउनी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं. आप ग्रीक योगर्ट, दूध और ओट्स से घर पर भी तैयार कर सकते हैं.


कम कैलोरी वाली आइसक्रीम
गर्मियों में आइसक्रीम लगभग हर किसी की फेवरेट चीज होती है, लेकिन इसमें शुगर और कैलोरी बहुत अधिक होती है. हालांकि बाजार में आपको ऑर्गेनिक, विगन, कीटो, कम कैलोरी वाली और नो ऐडेड शुगर वाली आइसक्रीम आसानी से मिल जाएंगी जो आपके नाइट क्रेविंग्स को खत्म तो करेंगी ही साथ ही आपका कैलोरी काउंट भी कंट्रोल में रहेगा.


लो कैलोरी चॉकलेट
चॉकलेट को ना कहना बहद मुश्किल काम है. लगभग हम सभी के पास हमेशा कोई ना कोई चॉकलेट जरूर रहती है. लेकिन हाई कैलोरी और शुगर की वजह से इसे चुनना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में चॉकलेट लवर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि लो कैलोरी वाली चॉकलेट्स है ना. जी हां, बाजार में 130 कैलोरी से कम के चॉकलेट के बहुत सारे विकल्प उप्लब्ध हैं. बस चॉकलेट के पैकेट को पलटे और उसपर लिखा लेबल जरूर पढ़ें.

अगर देर रात वाकई आपको भूख लगती है तो 200 से कम कैलोरी खाना कोई नुकसानदेह नहीं है. सबसे जरूरी ये है कि आप इन हेल्दी ऑप्शंस को अपने पास हमेशा तैयार रखें ताकि अगर कुछ खाने का मन करे तो सोने से पहले आप अनहेल्दी, हाई कैलोरी स्नैक्स की जगह इन हेल्दी ऑप्शंस से अपनी क्रेविंग्स को दूर कर सकें.

midnight snackingjunk foodhealthy salads

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास