प्रेगनेंसी में इम्यूनिटी के साथ साथ डाइजेशन भी कमज़ोर हो जाता है. दरअसल गर्भाशय में शिशु को जगह देने की वजह से आसपास के अंगों पर दबाव पड़ता है जिससे एसिडिटी, गैस, अपच और सीने में जलन जैसी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
इसलिए अगर प्रेग्नेंसी में आपको सीने में जलन या पाचन से जुड़ी कोई भी परेशानी सता रही है तो इन चीजों को खाने से बचें.
1. खट्टे फल को अधिक ना खाएं. संतरा, टमाटर, नींबू जैसे खट्टे यानि सिट्रस खाने से फलों पेट में जलन महसूस हो सकती है. इससे बचने के लिए सलाद की जगह सैंडविच में टमाटर लगाकर खाएं. आप संतरा खाने की बजाय संतरे का जूस पी सकती हैं
2. कैफीन वाली ड्रिंक्स भी सीने में जलन और एसिडिटी को ट्रिगर कर सकते हैं. इसीलिए इससे बचने के लिए कॉफी और सोडा कम पीएं इनकी जगह आप नारियल पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स को तवज्जो दीजिए.
3. फ्राइड और फैट वाली चीजों को पचाने में अधिक समय लगता है, ये चीजें आसानी से पेट से वापस भोजन नली में जा सकती हैं जिससे सीने में जलन की परेशानी ट्रिगर हो सकती है.
वैसे भी प्रेग्नेंसी में तली-भुनी और फैटी चीजें खाना सही नहीं रहता है इसलिए जितना हो सके ऐसे फूड्स से दूरी बनाकर रखें.
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान पैरों की सूजन बेहद आम, सूजन कम करने के घरेलू नुस्खे