पूरी होगी आयरन की कमी...एनीमिया से उबरने में मिलेगी मदद

Updated : Jun 24, 2021 10:15
|
Editorji News Desk

आपने कई बार एनीमिया के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका मतलब क्या होता है? एनीमिया का मतलब है, शरीर में खून की कमी. इसमें शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) की कमी होने लगती है, जिसके बाद ब्लड पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं ले जा पाता है.
ब्लीडिंग की वजह से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इतनी जल्दी शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते जितनी जल्दी वो खत्म हो जाते हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ये अधिक होता है.


थकान महसूस होना, कमजोरी, अनियमित दिल की धडकन, चक्कर आना, बार-बार हाथ और पैर का ठंडा होना, छाती और सिर में तेज दर्द एनीमिया के शुरुआती लक्षण हैं, जिसपर लोग आमतौर पर ध्यान नहीं देते. लेकिन एनीमिया के खराब स्तर पर पहुंचने के बाद इसके लक्षण भी और खराब होने लगते हैं.
शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने पर एनिमिया होने का खतरा रहता है. इसके लिए आयरन से भरपूर चीजों को डायट में शामिल करना बेहद जरूरी है. आपको बताते हैं कि कैसा होना चाहिए एनिमिया से पीड़ित का डायट प्लान, जिससे पूरी हो सकेगी आयरन की कमी


मीट और मछली


डायट में मीट और मछली को शामिल करने से शरीर में आयरन को पूरा करने में मदद मिलेगी. मछली और चिकन प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत होते हैं. तो अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप मांस को आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आप एनीमिया को हराने में सक्षम हो सकते हैं. पालक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. अलग अलग तरह के साग हीमोग्लोबिन और आयरन का एक बड़ा स्रोत होते हैं, जो आपके शरीर में इसकी कमी को दूर करते हैं. रोजाना खट्टे फल खाने से भी एनिमिया से राहत मिल सकती है. 

बीन्स और दाल


बीन्स और दालों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. अगर आप एनीमिया की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में बीन्स और दालों को शामिल करें. इसके लिए चने, काले सेम, बीन्स, राजमा और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं.

नट्स और सीड्स

एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप काजू, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली और बादाम को डायट में शामिल कीजिए. ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं. साथ ही ये दूसरी बीमारियों को भी दूर रखते हैं.

 

anaemiavitaminRed Blood CellsFood

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी