IPL 2021 की नीलामी में 14.25 करोड़ की कीमत में बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उनके फ्लॉप प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. न्यूजीलैंड की धरती पर खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मैक्सवेल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. ग्लेन मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के कारण फैंस टीम RCB को भी निशाने पर ले रहे हैं. तो वहीं RCB द्वारा खरीदे गए डेनियन सैम्स और केन रिचर्ड्सन का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा, जिसके बाद ट्विटर पर फैन्स ने आरसीबी की भी ट्रोलिंग शुरू कर दी.