Flood in Patna: ये तस्वीरें हैं बिहार की राजधानी पटना की जहां गंगा (Ganga) का जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पटना जिले में गंगा और सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान जलस्तर मामूली सा कम हुआ है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है.
प्रदेश में बाढ़ की वजह राज्य के कई हिस्सों समेत नेपाल में लगातार हो रही बारिश है. बिहार के अलग अलग हिस्सों में बीते पांच दिन से बादल बरस रहे हैं जिस कारण गंगा समेत कई नदिया उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं.