Europe Flood Crisis: पश्चिमी यूरोप के कई देशों पर बाढ़ की आफत, करीब 120 लोगों की मौत और 1300 लापता

Updated : Jul 17, 2021 10:22
|
Editorji News Desk

पश्चिमी यूरोप के कई देशों पर भारी बारिश (Heavy rain) से आई बाढ़ (Flood) काल बनकर टूटी है. प्रभावित हुए देशों में करीब 120 लोगों की मौत (Death) हुई, जबकि 1300 लोग लापता (Missing) हैं. नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड (Switzerland) के कई शहर और गांव जलमग्न हुए हैं और बचाव कार्य के दौरान हजारों प्रभावितों को रेस्क्यू किया जा रहा है. बाढ़ के साथ आए मलबे ने कई घरों, संपत्तियों और संचार सेवाओं को खासा नुकसान पहुंचाया.

आलम ये है कि जर्मनी में एक लाख घरों की बिजली गुल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 100 के पार हो गया है. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई. उत्तरी राइन वेस्टफालिया राज्य के गवर्नर आर्मिन लाशेट ने कहा कि अभी मौतों का सटीक आंकड़ा नहीं दिया जा सकता. बेल्जियम में 11 लोगों की मौत का समाचार है जबकि बड़ी संख्या में लोग विस्थापित भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें । अफगान राष्ट्रपति ने Taliban के समर्थन के लिए पाकिस्तान को लताड़ा, Imran Khan बोले- हमें दोष देना सही नहीं

Western EuropeEuropeFlood victims

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?