उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार (Speed of vaccination)बढ़ाने के लिए अनूठे तरीके निकाल रहे हैं. ताजा मामला सैफई का है. यहां के ADM हेम सिंह (ADM Hem Singh) ने आदेश जारी किए हैं कि शराब के ठेकों पर सिर्फ उन्हीं को शराब दी जाएगी जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है. इसके लिए बकायदा ठेकों पर नोटिस (Notice at liquor stores) भी चस्पा कर दिया गया है. चौंकाने वाली बात ये भी है कि ADM और CO राकेश वशिष्ठ ने ये निर्देश उस समय दिया जब वे ठेकों का औचक निरीक्षण करने गए थे.
दरअसल अलीगढ़ में शराब पीने से हुई कई लोगों की मौत के बाद आसपास के जिलों में प्रशासन ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. बहरहाल आदेश ये आया है कि 45 वर्ष की उम्र से अधिक वाले व्यक्ति को शराब की बिक्री तब की जाए जब वो वैक्सीनेशन का कार्ड दिखाए. अन्यथा शराब की बिक्री ना की जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. इस फरमान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इससे पहले बलरामपुर के DM ने भी कहा था सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को वेतन मिलेगा जिन्होंने वैक्सीनेशन कराया है.