गुरूवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्पाइस मॉल के करीब भीषण आग लग गई. दरअसल ये आग मॉल के बगल में खाली पड़े मैदान में लगी, जिससे यहां खड़ी कई बसें जलकर खाक हो गईं. इस दौरान इन बसों में कई बलास्ट भी हुए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में अबतक किसी के आग में जुलसने की कोई खबर नहीं है. वहीं आग कैसे लगी इन बातों की जांच की जा रही है. आग इतनी भीषण थी कि उसे देखने के लिए पास के एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां रुक गईं जिससे जाम भी लग गया.