माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी भीषण आग, स्थिति पर काबू पाया गया

Updated : Jun 08, 2021 22:05
|
ANI

जम्मू कश्मीर में कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार (Vaishno Devi) में मंगलवार दोपहर को आग लग गई. फिलहाल आग (Fire) पर काबू पा लिया गया है, जिससे आग मंदिर परिसर में नहीं फैली. आग लगने के वजह से कैश काउंटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट (Short circuit) बताई जा रही है. जहां आग लगी उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन 100 मीटर है. आग की लपटें भैरो घाटी तक दिखाई दीं. अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है.

बता दें कोरोना संक्रमण के चलते लगाई गई पाबंदियों के दौरान यह हादसा हुआ है. इसकी वजह से वहां पर काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी नहीं थी. नहीं तो भगदड़ और कुछ बड़ा हादसा हो सकता था.

FireaccidentJammuMata Vaishno Devi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या