T-Series के MD भूषण कुमार पर रेप का केस दर्ज, काम देने के बहाने 'बलात्कार' का संगीन आरोप

Updated : Jul 16, 2021 14:35
|
Editorji News Desk

Bhushan Kumar Rape Case: टी-सीरीज कंपनी (T-Series) के मैनेजिंग डायरेक्टर और जाने माने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के ख‍िलाफ रेप का संगीन केस दर्ज किया गया है. मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में 30 साल की एक लड़की ने उनके खिलाफ ये FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि भूषण ने टी सीरीज़ के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर लड़की से 2017 से लेकर 2020 के बीच कई बार रेप किया. महिला के मुताबिक भूषण बलात्कार के बाद उसे उसे धमकी भी देते थे. पीड़ित महिला ने पुलिस से अपनी पहचान गुप्त रखने की भी गुजारिश की है. 

ये भी पढ़ें: Shershaah: कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर 

मुंबई पुलिस ने ANI से कहा है कि धारा 376 के तहत भूषण कुमार के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. जांच हो रही है, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. खबर है कि पुलिस जल्द ही भूषण कुमार से पूछताछ करेगी. वहीं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने इन आरोपों को गलत बताया है. 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार पर इस तरह के आरोप लगे हैं. इससे पहले #MeToo मूवमेंट के दौरान 2018 में एक अभिनेत्री ने अनॉनिमस अकाउंट से ट्वीट कर कहा था कि भूषण कुमार ने उन्हें 'वर्क एंड प्लेजर' का ऑफर दिया था और कहा था कि वो उन्हें सुपरस्टार बना देंगे, लेकिन अभिनेत्री के इनकार के बाद भूषण ने उन्हें फिल्म से निकलवा दिया था. हालांकि भूषण ने उन आरोपों से इनकार किया था. 

ये भी पढ़ें: Film Release: फरहान अख्तर की 'तूफान' से लेकर शिल्पा की 'हंगामा 2' तक, जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में 

Rape CaseBhushan KumarT-Series

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब