बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) ने फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) पर मुंबई के कोर्ट में मानहानि का केस (Defamation Case) किया था. इस केस की अगली सनुवाई 7 जून को होनी है. इस बीच सलमान खान की लीगल टीम ने एक नोटिस जारी कर बाताय कि केआरके के खिलाफ ये मामला दर्ज क्यों किया गया. सलमान की टीम ने लिखा, 'कमाल आर खान (KRK) सलमान पर राधे फिल्म का रिव्यू किए जाने को लेकर मानहानि का केस दर्ज करने का आरोप लगा रहे हैं. ये गलत है. मुकदमा इसलिए दर्ज हुआ है क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने वाले आरोप लगाए हैं. सलमान खान को भ्रष्ट बताया गया है साथ ही बताया गया कि उनका ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' धोखाधड़ी हेराफेरी और लेनदेन में शामिल है.'
वहीं, कोर्ट में सुनवाई के बाद केआरके ने एक बाद एक कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा , 'कोर्ट के आदेश के अनुसार मुझे सलमान या केस के बारे में बात करने की अनुमति नहीं है, इसलिए आज मैं सलमान की कानूनी टीम के बयान का जवाब नहीं दे सकता.लेकिन मैं उन्हें 7 जून 2021 के बाद पूरे 20 मिनट के वीडियो के साथ जवाब दूंगा. अब आर पार की होगी.'