साल 2020 में ज़्यादातर समय घर पर बिताने के बाद अब सबने धीरे धीरे बाहर निकलना शुरू कर दिया है. आपकी ट्रिप को आसान और एक्साइटिंग बनाने के लिए, हमने ट्रैवल एसेंशियल की एक लिस्ट तैयार की है जो कि कोविड के समय में हर महिला को अपने साथ रखनी चाहिए. आप कहीं भी जाएं, देश में हर जगह मास्क पहनना जरूरी है. इसलिए घूमने जाते वक्त एक-दो एक्सट्रा फेस मास्क और ग्लव्स अपने साथ जरूर रखें. अगर आप पीरियड्स के दौरान ट्रेवल कर रहीं हैं तो रैशेस से बचने के लिए नोरा या किसी भी अन्य ब्रांड के ऑर्गेनिक पैड्स का ही इस्तेमाल करें.
ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर महिलाएं यूरिनरी इंफेक्शन का शिकार हो जाती हैं, जिससे बचने के लिए पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय टॉयलेट सीट सैनिटाइज़र का इस्तेमाल ज़रूर करें या अपने साथ पी बडी ब्रांड का फीमेल यूरिनेशन डिवाइस ज़रूर रखें. पब्लिक प्लेस पर किसी भी चीज़ को छूने से पहले डिसइंफेक्टेंट स्प्रे ज़रूर करें, ये संक्रमण के रिस्क को कम करता है. इसके लिए आप अपने बैग में सैवलॉन डिसइंफेक्टेंट स्प्रे कैरी कर सकती हैं. एक पॉकेट साइज सैनेटाइजर अपने साथ हर वक़्त रखें और कुछ भी खाने या छूने से पहले इसका इस्तेमाल करें.