एक के बाद एक बॉलीवुड अदाकार कोरोना (Covid 19) की चपेट में आ रहे हैं. आमिर, आर माधवन और रणबीर के बाद अब इस लिस्ट में फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) का नाम भी शामिल हो गया हैं.इस बात की जानकारी फातिमा ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. फातिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कते हुए लिखा, मैंने कोविड का टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल मैं घर पर क्वारंटाइन पर हूं और अपना पूरा ध्यान रख रही हूं. आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया. फैंस फातिमा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.