सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल' में अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली फातिम सना शेख (Fatima Sana Shaikh) सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं.
फातिम सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक चाहती हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'दोस्तों मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, आप अपना ध्यान रखना.'
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 2.5 मिलियन है. इसके अलावा वो खुद भी 1383 लोगों को फॉलो करती हैं.