दंगल गर्ल फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गई थीं. कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फातिमा ने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था.
अब फातिमा ने एक पोस्ट शेयर कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है. फातिमा ने बताया कि उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो चुकी है. फातिमा लिखती हैं- 'कोविड बकवास है. मेरे सूंघने और स्वाद की क्षमता खो गई है. शरीर में भयानक दर्द है.'