पिता का नाम- इमरान हाशमी और मां का नाम- सनी लियोनी. ग्रेजुएशन के फॉर्म में एक स्टूडेंट ने अपनी यही डिटेल भरी है, जो इस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है. जहां, धनराज महतो कॉलेज के छात्र कुंदन कुमार ने अपने फॉर्म में मां का नाम सनी लियोनी और पिता का नाम इमरान हाशमी भरा. कॉलेज इस शरारत बता रहा है तो सोशल मीडिया इसपर खूब मजे ले रहा है.