देश में जगह-जगह किसान महापंचायत का दौर शुरू हो चुका है. राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी के मुताबिक मध्यप्रदेश में किसान महापंचायत का आगाज 15 फरवरी से होगा. मध्यप्रदेश में पहली महापंचायत सोमवार दोपहर 12 बजे खरगोन में होगी जिसके बाद इसे हर जिले में आयोजित किया जाएगा. इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कक्का जी ने बताया कि राज्य में एक गांव,20 किसान अभियान भी शुरू किया जाएगा. ये किसान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के भागीदार बनेंगे. 10 किसान आंदोलन में जाएंगे तो 10 खेती संभालेंगे और वह जब वापस आएंगे तो बाकी 10 किसान दिल्ली में जारी आंदोलन में शामिल होंगे.