Ludhiana में BJP महिला मोर्चा की बैठक के बाहर किसानों का हंगामा, दोनों पक्षों ने की नारेबाजी

Updated : Aug 03, 2021 22:36
|
Editorji News Desk

पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में बीजेपी की बैठक के बाहर एक बार फिर किसानाें (Farmers ) ने जमकर हंगामा किया. मंगलवार काे BJP महिला माेर्चा की चल रही बैठक के बाहर किसानाें ने विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) किया. इस दौरान किसान और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, आलम यहां तक पहुंच गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डंडा तक उठा लिया, लेकिन पुलिस की बीच-बचाव के कारण मामला थोड़ा शांत हुआ और दोनों तरफ से जोरदार नारेबाजी की गई. किसान अपने हाथों में झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगे.

बता दें कि पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानाें का राेष थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसानाें का कहना है कि जब तक माेदी सरकार कृषि सुधार कानूनाें काे रद नहीं करती भाजपा नेताओं का हर मंच पर विराेध जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी BJP चीफ स्वतंत्र देव से मिले ओमप्रकाश राजभर, गठबंधन के लिए रखीं 5 शर्तें

FarmersLudhianaFarmers Protest

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या