Farmers Protest: बेनतीजा रही कुंडली बॉर्डर खोलने के लिए बनी हाई-पावर कमेटी की बैठक, नहीं आये किसान

Updated : Sep 19, 2021 22:40
|
Editorji News Desk

किसानों के प्रदर्शन के कारण बीते 10 महीने से बंद कुंडली बॉर्डर पर जीटी रोड की एक लाइन खुलवाने को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही. इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ जिस कारण से बात जस की तस बनी रह गई. दरअसल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश पर रास्ता खुलवाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है जिसकी पहली बैठक इतवार को हुई. इस बैठक में ना आने के पीछे किसानों का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट में वो कोई पार्टी ही नहीं हैं लिहाजा वो बैठक में शामिल नहीं होंगे.

हरियाणा के के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि बातचीत के लिए 40 से अधिक किसान प्रतिनिधियों को न्योता भेजा गया था लेकिन उनमें से कोई नहीं आया. अरोड़ा बोले कि वो आगे भी बातचीत का प्रयास जारी रखेंगे और जरूरत पड़ी तो बॉर्डर पर जाकर भी किसानों के नुमाइंदों से बात करेंगे. वहीं बैठक में अपना पक्ष रखने आये व्यापारियों ने बताया कि रास्ते बंद होने के कारण उन्हें अब तक 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने पंजाब के नए सीएम को दी बधाई, लिखा- पंजाब के लोगों का भरोसा सबसे अहम

meetingsfarmer protestCommittee

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?