हरियाणा (Haryana) के करनाल में अब किसान और सरकार आमने सामने है. मंगलवार शाम को वार्ता विफल होने पर किसानों ने मिनी सचिवालय के सामने ही टेंट गाड़ दिए हैं और मांगे पूरी होने तक वहीं डटे रहने की बात कही है.
इनकी अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) कर रहे हैं. टिकैत का कहना है कि ये धरना अनिश्चिकालिन है. आंदोलनकारी किसानों के तेवर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं.
उन्होंने ऐलान किया है कि सचिवालय के अंदर न तो किसी को जाने देंगे और न ही कोई काम होने देंगे. इस सचिवालय में में डीसी, एसपी, एसडीएम, ई-दिशा केंद्र, सीएम विंडो, तहसील, ट्रेजरी, एडीसी, डीआरओ, डीडीपीओ, डीईओ, निर्वाचन आयोग, श्रमिक कार्यालय हैं. इससे पहले किसान नेताओं और प्रशासन के बीच तीन दौर की वार्ता हुई जो बेनतीजा रही. अब जान लेते हैं किसानों की क्या मांगे हैं.