किसानों और सरकार के बीच वार्ता से एक दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नरमी के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हम सरकार के लिए सरकार नहीं चला रहे है. हम देश की जनता के लिए सरकार चला रहे हैं. हम हर वो बदलाव करने को तैयार हैं जो किसानों के हित में है. समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये बिल किसानों के हितों में है. वे दो साल तक प्रयोग करके देखें, यदि कोई परेशानी आती है तो हम फिर बैठेंगे और कानून को बदल देंगे. किसानों को नक्सली और खालिस्तानी कहने की बात पर भी राजनाथ ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि अन्नदाता हमारी ताकत है. देश की रीढ़ हैं. इसके साथ ही राजनाथ ने भरोसा दिलाया कि MSP कभी खत्म नहीं होगी.