संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में विपक्ष का (Opposition) का सामना कर रही केंद्र सरकार को बाहर से भी विरोध भी झेलना पड़ेगा. दिल्ली की सीमाओं पर (Delhi Borders) पर कृषि कानूनों (Agricultural law) का विरोध कर रहे किसानों ने 22 जुलाई से जंतर मंतर पर किसान संसद (Farmer's Parliament) आयोजित करने का फैसला लिया है. इसमें हर रोज 200 किसान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. ये प्रदर्शन मॉनसून सत्र तक जारी रहेगा.
किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के मुताबिक, इस किसान संसद में हर दिन एक स्पीकर और डेप्युटी स्पीकर चुना जाएगा. इस संसद में संसद से पास हुए तीनों कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. बता दें कि किसान पिछले साल 26 नवंबर से राजधानी दिल्ली के बॉर्डर्स पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं