Farmer Protest: 15 अगस्त को देशभर में 'तिरंगा रैली' निकालेंगे किसान

Updated : Aug 05, 2021 07:11
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Three Agricultural Laws) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 15 अगस्त को देशभर में (Tricolor Rally) निकालने का ऐलान किया है. जंतर-मंतर पर चल रहे किसान संसद (Farmers' Parliamतिरंगा रैली ent) में बुधवार को इसका फैसला किया गया.

40 किसान संगठनों के इस मोर्चा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 15 अगस्त को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों पर सभी किसान और मजदूर तिरंगा यात्रा निकालेंगे.

ये भी पढ़ें:  Ludhiana में BJP महिला मोर्चा की बैठक के बाहर किसानों का हंगामा, दोनों पक्षों ने की नारेबाजी

15 अगस्त (15 August) के दिन को किसान संगठनों ने 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला किया है. इस दिन तिरंगा झंडा लेकर सभी किसान साइकिल, बाइक, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकलेंगे.

बता दें कि पिछले साल नवंबर से तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर अपनी संसद चला रहे हैं. जहां हर दिन 200 किसान पहुंचते हैं. सरकार ने दस दौर की बातचीत के बावजूद किसानों के मुद्दे का कोई हल नहीं निकला है. किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

farmer bodiesJantar Mantarfarmer protestTiranga Rally

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?