Central Agriculture Minister नरेंद्र तोमर (Narendra Tomar) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकार तीनों कृषि कानून (Farm Laws) वापस नहीं लेगी और अगर किसानों को इस से अलग किसी मुद्दे पर बात करनी है तो उनका स्वागत है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों से किसानों की आय बढ़ेगी और मंडियों को मजबूती मिलेगी. अपने बयान में उन्होंने आगे जोड़ा कि देश में किसी भी स्तर पर मंडियों को ख़त्म करने का काम नहीं किया जा रहा है और सरकार कि लगातार कोशिश है कि APMC का स्ट्रक्चर और अधिक सशक्त किया जाए.
तोमर ने बताया कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को आत्मनिर्भर भारत के तहत 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं और उस फंड का उपयोग APMC कर सकेगी.