Agriculture Laws: संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का सरकार पर हमला जारी है. सदन की शुरुआत से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन किया. गांधी मूर्ति के पास कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया गया. कांग्रेस लगातार तीनों कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बता चुकी है.
वहीं, कृषि कानूनों के चलते एनडीए से अलग हुई शिरोमणि अकाली दल के सासंदों ने भी सदन के बाहर विरोध जताया. सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को प्लेकार्ड दिखाए.
इसके अलावा, दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का जत्था भी अब हर रोज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगा. इस संबंध में दिल्ली के एलजी ने 9 अगस्त तक अधिकतम 200 किसानों के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है.