बॉलीवुड के मिस्टर ऑलराउंडर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर इन दिनों मालदीव में रोमांस कर रहे हैं ... शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक गेट अवे की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इसमें दोनों समंदर के किनारे स्विमिंग पूल में सनसेट के शानदार नजारे को निहार रहे हैं ... शिबानी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- My Happy Place
तो इससे पहले फरहान ने भी इंस्टा पर गर्लफ्रेंड शिबानी और बेटी अकीरा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बीच पर मस्ती कर रहे हैं ...
तो फरहान ने स्कूबा डाइविंग करते हुए भी कुछ बेहद ही खूबसूरत वीडियोज शेयर किए हैं ... घर बैठे आप भी लीजिए स्कूबा डाइविंग के मजे.