फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर फराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में फराह रोड़ पर आम खरीदती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में फराह खान आम उठाकर देखती हैं, उसे चेक करती हैं और फिर आम वाले को आम पैक करने के लिए कहती हैं. वीडियो में वो कह रही हैं मुझे पका हुआ आम चाहिए मुझे आज ही खाना है. फराह के इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे पसंद कर रहें तो कई लोग फराह के आम चेक करने के तरीके को अनहाइजीनिक बता रहे हैं.