बुधवार को दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रहे डिएगो मैराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 60 वर्षीय मैराडोना कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में थे. साल 1986 में अर्जेंटिना को फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताने वाले मैराडोना की मौत की खबर पाते ही टिगरे में उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है. हालात बेकाबू न हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस को भी तैनात करना पड़ा.