बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने कोरोना महामारी की पहली लहर से ही जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे हैं. इस दौरान लोग उनसे अजीब-अजीब तरह की मांग कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ अजीब इस बार भी हुआ है.
एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद से एक करोड़ रुपये की मांग कर दी. महेंद्र दुर्गे नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर, एक करोड़ दो न मुझे.' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'बस एक करोड़ रुपये? थोड़े ज्यादा ही मांग लेता.'
वहीं दीपांशु सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर, मुझे आप अगली फिल्म में कोई रोल देंगे क्या.' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं. वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा हीरो कोई नहीं.'
ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता पहुंचे मिलने