बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल खान (Faisal Khan) अपनी फिल्म 'फैक्ट्री' को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं. फैसल इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के रिलीज से पहले फैसल ने अपने एक इंटरव्यू में आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर कुछ राज खोले. फैसल ने बताया कि आमिर खान को लगता था कि वो एक अच्छे एक्टर नहीं हैं.
इंटरव्यू में फैसल खान से पूछा गया, 'क्या आमिर खान ने फिल्म मेला के बाद उन्हें काम दिलाने में मदद की थी? इस पर फैसल ने कहा कि इसका जवाब देने के लिए आमिर बेस्ट पर्सन होंगे. लेकिन उन्होंने मेरी कभी मदद नहीं की. कोई आपकी मदद क्यों करेगा?' फैसल ने आगे बताया, 'आमिर ने मेला फिल्म के बाद मुझे कॉल कर के कहा था कि फैसल तुम एक अच्छे एक्टर नहीं हो. मेला फ्लॉप हो गई है, अब क्या? तुम्हें लाइफ में अब कुछ और करना चाहिए.'
ये भी पढ़ें: KBC 13: दीपिका ने अमिताभ से की पति की शिकायत, रणवीर सिंह ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन