Facebook के इतिहास के सबसे बड़े डेटा लीक मामले को बीते अभी एक महीना भी नहीं गुजरा कि अगले डेटा लीक की खबर सामने आई है. साइबर सिक्योरिटी फर्म मदरबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर्स लीक हुए हैं.
मदरबोर्ड का दावा है कि टेलीग्राम टूल की मदद से इस डाटा लीक को संभव बनाया गया है. मदरबोर्ड की माने तो उसने टूल को वेरिफाई कर लिया है और यह हाल ही में पाए गए 533 मिलियन यूजर्स के डाटाबेस से अलग नंबर का डाटाबेस है. यानी ये दो अलग-अलग डाटाबेस हैं जो लीक हुए हैं. इस नए डेटासेट में नंबर शामिल हैं. यह डाटा एक स्प्रैडशीट में बनाया गया है जिसमें यूजर का पूरा नाम, फोन नंबर, लिंग की जानकारी शामिल है.