बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही है. अपने हालिया पोस्ट में वह इतने हैंडसम और स्मार्ट लग रहे हैं कि लोगों को उनसे नजरे हटा पाना मुश्किल हो रहा है. फैंस और सेलेब्स के साथ-साथ इस तस्वीर पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने भी उनकी तारीफ की है.
ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर किया है उसमें वो शर्टलेस लुक में नजर आ रहे है. वो ब्लैक हैट लगाए हुए गले में एक स्कार्फ डाले पोज दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' गुड कैच.' ऋतिक के इस अंदाज ने न सिर्फ फैंस का बल्कि उनकी एक्स वाइफ का भी दिल जीत लिया है. तस्वीर पर कमेंट करते हुए सुजैन खान ने लिखा- 'आप 21 के लग रहे हैं.'
सुजैन के अलावा अनिल कपूर, आर माधवन, टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरुचा समेत कई सेलेब्स ने ऋतिक के फोटो पर उनकी खूब तारीफ की.